भारत के अल्पसंख्यकों को लेकर तालिबान का बयान, हमें आवाज उठाने का अधिकार?

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में नई सरकार का गठन हो गया है। सरकार के गठन होते ही तालिबान ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने भारत में (मुस्लिम) अल्पसंख्यकों को लेकर टिप्पणी की है। तालिबानी प्रवक्ता ने कहा कि अगर आप (भारत) मेरे देश में अल्पसंख्यकों के लिए आवाज उठाने का अधिकार खुद को देते हैं तो हमें भी आपके देश में अल्पसंख्यकों के लिए आवाज उठाने का अधिकार क्यों नहीं होना चाहिए? सुहैल शाहीन ने कहा कि मैं किसी सैन्य अभियान की बात नहीं कर रहा हूं, क्योंकि हमारे पास विदेशी एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा अन्य देशों में सैन्य रूप से हस्तक्षेप करने का इरादा है और न ही किसी और को दूसरों के खिलाफ हमारी धरती का इस्तेमाल करने की इजाजत है। 

 मुल्ला बरादर नई सरकार के बनेंगे प्रमुख

बता दें कि तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन का ये बयान तब आया है जब अफगानिस्तान में तालिबान सरकार बनने जा रही है. अफगानिस्तान में तालिबान की नई सरकार की रूपरेखा तैयार हो गई है. बताया जा रहा है कि मुल्ला बरादर नई सरकार की अगुवाई करेंगे. वहीं कुछ मीडिया हिबतुल्लाह अखुंदजादा को सुप्रीम जिम्मेदारी मिलने की बात कही जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान में ईरान मॉडल पर ही तालिबान की सरकार बनेगी। तालिबान नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा इस सरकार के सुप्रीम लीडर होंगे और प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति उनके आदेशों के तहत ही काम करेंगे। तालिबान सरकार में हिबतुल्लाह अखुंदजादा, मुल्ला अब्दुल गनी बरादर, सिराजुद्दीन हक्कानी,अनस हक्कानी, जबीउल्लाह मुजाहिद, सुहैल शाहीन, मोहम्मद याकूब, शेर मोहम्मद अब्बास स्तनेकजई शामिल हो सकते हैं।

नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज

वहीं तालिबान की तरफ से काफी दिनों से काबुल में नई सरकार के गठन की तैयारियां की जा रही हैं. काबुल के राष्ट्रपति पैलेस में सजावट जारी है, नए झंडे तैयार हो हो रहे हैं।   यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहीं, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट, छत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी! यह वीडियो देखें-