नौसेना अग्निवीर भर्ती, नोटिफिकेशन 9 जुलाई को होगा जारी, जानिए SSR और MR के लिए योग्यता
नौसेना अग्निवीर भर्ती, नोटिफिकेशन 9 जुलाई को होगा जारी, जानिए SSR और MR के लिए योग्यता
डेस्क। नौसेना में भर्ती का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। नौसेना अग्निवीर बैच 2022 के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन 9 जुलाई को जारी होगा। अग्निवीर पहले बैच के लिए आवेदन विंडो 15 जुलाई से 30 जुलाई 2022 तक खुली रहेगी।
शेड्यूल के अनुसार, नौसेना में अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा मध्य अक्टूबर में हो सकती है। वहीं मेडिकल टेस्ट और ज्वॉइनिंग 21 नवंबर 2022 को आईएनएस चिल्का (ओडिशा ) में होगी।
अग्निवीर सीनियर सेकंडरी रिक्रूटमेंट, Agniveer SSR/Agniveer MR
नौसेना में दो तरह के अग्निवीरों की भर्तियां की जाएंगी। पहला है अग्निवीर एसएसआर यानी अग्निवीर सीनियर सेकंडरी रिक्रूटमेंट जिसमें 10+2 पास अभ्यर्थियों को लिया जाएगा। वहीं अग्निवीर एमआर में 10वीं पास अभ्यर्थियों को लिया जाएगा। अग्निवीर एसएसआर पद के लिए केवल साइंस स्ट्रीम से 12वीं पा अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।
नौसेना में अग्निवीरों की ट्रेनिंग के बाद नियुक्ति शक्तिशाली व आधुनिक एयरक्राफ्ट करियर, गाइडेड मिसाइन डिट्रायर जैसे बड़ से बड़े जहाजों व पनडुब्बियों में की जाएगी।
आयु सीमा-
नौसेना में अग्निवीरों की भर्ती की आयु सीमा अन्य सेनाओं की तरह 17½ - 21 वर्ष है। लेकिन पहले बैच के उम्मीदवारों को दो साल की छूट देने का ऐलान किया गया है। यानी इस बार 23 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकेंगे।
https://twitter.com/EduMinOfIndia/status/1540200225922752512?t=4_S6FMCRr2ujhDL7EKaAeg&s=08
आवेदन प्रक्रिया व परीक्षा पैटर्न
नौसेना अग्निवीर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया व परीक्षा पैटर्न के लिए अभ्यर्थियों को joinindiannavy.gov.in पर विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करना होगा।
अग्निवीर की सैलरी
अग्निवीर को भर्ती के पहले साल 30 हजार महीने सैलरी मिलेगी। दूसरे साल अग्निवीर की तनख्वाह बढ़कर 33 हजार, तीसरे साल 36,500 तो चौथे साल 40 हजार रुपये हो जाएगी। हालांकि इनकी सैलरी में से सेवानिधि पैकेज के लिए हर बार 30-30 फीसदी कटेगा। जैसे पहले साल में 30 हजार रुपये मिलने हैं। लेकिन इसमें से 21 हजार रुपये ही उसे दिए जाएंगे। बाकी 30 फीसदी यानी 9 हजार रुपये अग्निवीर सेवा निधि फंड में जमा होंगे। इस फंड में इतनी ही राशि (9 हजार रुपये) सरकार भी डालेगी।
चार साल पूरे करने के बाद अग्निवीर की तरफ से सेवा निधि फंड में 5.02 लाख और सरकार की तरफ से 5.02 लाख रुपये जमा कराए जा चुके होंगे। यानी चार साल की सेवा के बाद सेवा निधि पैकेज में 10.04 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। अग्निवीर की सेवा से मुक्त किए जाने की तिथि तक कुल जमा राशि ब्याज समेत 11.71 लाख रुपये होगी।
यह राशि सेवा निधि पैकेज के तौर पर मिलेगी। वहीं 25 फीसदी अग्निवीर जो सेना में आगे की सेवा के लिए रखे जाएंगे उन्हें सेना के किसी मौजूदा रैंक या ट्रेड में शामिल किया जाए। सेना में शामिल होने के बाद अभ्यर्थी को रैंक के हिसाब से वेतन व अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
वायुसेना ने अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू
वायुसेना ने शुक्रवार सुबह 10 बजे से अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी। वायुसेना ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसके तहत पात्र उम्मीदवार agnipathvayu.cdac.in पर पांच जुलाई शाम 5 बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे। परीक्षा 24 जुलाई को होगी। इसके लिए सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण होगा। वहीं नौसेना के लिए ऑनलाइन विंडो शनिवार को खुलेगी।
12वीं में न्यूनतम 50 फीसदी अंक जरूरी
अग्निवीर वायु के उम्मीदवार की उम्र साढ़े 17 साल से 23 वर्ष के बीच हो। मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी व अंग्रेजी विषय के साथ 12वीं पास होना जरूरी। गैर विज्ञान विषय वालों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी में 50 फीसदी अंक और ओवरऑल कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।
मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी या इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में तीन साल का डिप्लोमा इंजीनियरिंग करने वालों के साथ दो साल का वोकेशनल कोर्स करने वाले भी अग्निवीर वायु के लिए आवेदन कर सकते हैं।
PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war