'राम तेरी गंगा मैली' की मंदाकिनी का बॉलीवुड में वापसी, इसमें आएंगी नजह डेस्क। बॉलीवुड फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली', इसे कौन नहीं जानता। फिल्म की हीरोइन मंदाकिनी ने कमाल की एक्टिंग की थी। लेकिन वह अचानक गायब हो गई। लंबे समय तक मनोरंजन इंडस्ट्री से बाहर रही। अब उनके चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। मंदाकिनी एक बार फिर इंडस्ट्री में कमबैक के लिए तैयार हैं। मंदाकिनी जल्द ही 'मां ओ मां' नाम के गाने में नजर आने वाली हैं। इस गाने में उनके साथ उनके बेटे रब्बिल ठाकुर को भी देखा जाएगा। पिछले 26 सालों से मंदाकिनी फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में अब वह डायरेक्टर साजन अग्रवाल की म्यूजिक वीडियो से वापस कर रही हैं। मंदाकिनी के साथ उनके बेटे रब्बिल ठाकुर को देखने के लिए फैंस बेसब्र हैं। ऐसे में हम बता रहे हैं कि रब्बिल ठाकुर आखिर हैं कौन। 1990 में मंदाकिनी ने पूर्व बौद्ध मंक डॉ. Kagyur T. Rinpoche Thakur से शादी कर ली थी। इस शादी से मंदाकिनी को दो बच्चे हुए बेटा रब्बिल ठाकुर और बेटी राब्जा इनाया। मंदाकिनी के पति डॉ. ठाकुर अपने बचपन में 1970 और 80 के दशक में मर्फी रेडियो के विज्ञापन में आने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट थे। रब्बिल ठाकुर, एक्ट्रेस मंदाकिनी के पहले बच्चे हैं। मंदाकिनी ने अपने पति संग शादी के बाद बौद्ध धर्म को अपना लिया था। ऐसे में रब्बिल भी उसी धर्म को मानते हैं। रब्बिल ठाकुर उन स्टार किड्स में से हैं, जिन्हें लाइमलाइट से दूर रहना है। वह इंस्टाग्राम पर ठीकठाक फॉलोइंग रखते हैं। रब्बिल, अपनी मां मंदाकिनी के काफी करीब हैं। ऐसे में उनके साथ ढेरों फोटोज भी शेयर करते हैं। यूं तो रब्बिल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चलता है कि वह शादीशुदा हैं। अप्रैल 2021 में रब्बिल ठाकुर ने अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। शादी के बाद नयनतारा ने मांगी माफी, क्या देंगे एंटीमेट सीन्स PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war