CMHO डॉ. प्रमोद महाजन हटाये गए, विधायक से हुई थी तनातनी

CMHO डॉ. प्रमोद महाजन हटाये गए, विधायक से हुई थी तनातनी बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकरी (CMHO) डॉ. प्रमोद महाजन को पद से हटा दिया गया है। उनके बदले में रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अनिल श्रीवास्तव को प्रभार सौंपा गया है। अस्थायी तौर पर यह प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अवर सचिव राजेंद्र सिंह गौर ने आदेश जारी किया है।

हेल्थ के जॉइंट डायरेक्टर बने रहेंगे महाजन

डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर का कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ. प्रमोद महाजन इस पद के प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। डॉ. प्रमोद महाजन हेल्थ विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर बने रहेंगे। [caption id="attachment_18878" align="aligncenter" width="249"] सीेएमएचओ डॉ प्रमोद[/caption] यह भी पढ़ेछत्तीसगढ़ : शिक्षकों की संविदा भर्ती, प्री-प्राईमरी टीचर कंप्यूटर, व्यायाम शिक्षक बनने का मौका, जानिए योग्यता बता दें कि पिछले दिनों बिलासपुर के कलेक्टोरेट में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जब समीक्षा बैठक ले रहे थे, तब विधायक शैलेश पांडेय व जिला पंचायत सभापति से डॉ. महाजन की तनातनी हो गई थी। बैठक के बाद इन नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री से डॉ. महाजन के संबंध में शिकायत भी की थी। तब से ही डॉ. महाजन के सीएमएचओ पद से हटाए जाने की चर्चा हो रही थी। आखिरकार शुक्रवार को शासन ने डॉ. महाजन की जगह डॉ. अनिल श्रीवास्तव को बिलासपुर CMHO की जिम्मेदारी सौंपने का आदेश जारी कर दिया। यह भी पढ़े- नौसेना अग्निवीर भर्ती, नोटिफिकेशन 9 जुलाई को होगा जारी, जानिए SSR और MR के लिए योग्यता PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war