बोरवेल मामला : राहुल अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टर ने स्वास्थ्य को लेकर कही ये बात

बोरवेल मामला : राहुल अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टर ने स्वास्थ्य को लेकर कही ये बात बिलासपुर। जांजगीर-चांपा जिले के पिहरीद गांव के बोरवेल से निकाले गए राहुल अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है। इसके साथ ही आज अस्पताल से उसे छुट्टी दे गई गई है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राहुल को जांजगीर भेजने के लिए व्यवस्था की गई। अपोलो के डॉक्टर इंदिरा मिश्रा के मुताबिक राहुल पूरी तरह से स्वस्थ है इसलिए राहुल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही एक-एक महीने के अंतराल में राहुल को चेकअप के लिए अस्पताल बुलाया जाएगा। आने वाले दिनों में राहुल की स्पीच थेरेपी भी होगी। अभी राहुल को कुछ दिनों तक मोबाइल से दूर रखने की भी सलाह दी गई है। दरअसल, खुले बोरवेल में गिरने के बाद 105 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसका इलाज बिलासपुर के आपोलो अस्पताल में करीब 10 दिन से उसका इलाज चल रहा था। अब राहुल पूरी तरह ठीक हो गया है। जिसके बाद आज राहुल को डिस्चार्ज किया जा रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने उसके घर जाने की व्यवस्था कर दी है। यह भी पढ़े- नौसेना अग्निवीर भर्ती, नोटिफिकेशन 9 जुलाई को होगा जारी, जानिए SSR और MR के लिए योग्यता छत्तीसगढ़ : शिक्षकों की संविदा भर्ती, प्री-प्राईमरी टीचर कंप्यूटर, व्यायाम शिक्षक बनने का मौका, जानिए योग्यता PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war