बिलासपुर। प्रेम-प्रसंग के चलते रिश्ते में ससुर और बहू ने आत्महत्या कर ली। दोनों का शव पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। घरवालो को रिश्ते की जानकारी लगने के बाद दोनों घर से भाग गए। यह पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरी का है. जानकारी के अनुसार, कनेरी निवासी ससुर खेलूराम केवट (50 वर्ष) और उसके भतीजे की पत्नी बहू गीता (35 वर्ष) के बीच प्रेम संबंध था। गीता अपने दुधमुंहे बच्चे समेत दोनों बच्चों को बीमार पति के पास छोड़ दिया। इसके बाद वह ससुर के साथ भाग गई। वहीं खेलूराम भी दो बच्चों का पिता है। मार्च में दोनों घर से गायब हो गए थे। बलौदाबाजार जिले के सिमगा में रोजी मजदूरी कर जीवन चला रहे थे. परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर वालों को उनके रिश्ते का पता चला, तो परिवार में तनाव हुआ। उन्हें समझाइश भी दी गई, लेकिन वे नहीं माने। फिर एक दिन गांव छोड़कर चले गए। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि बीते मार्च महीने में दोनों घर से भाग गए थे। उसके बाद सिमगा में रह रहे थे. जहां बीते 14 अगस्त को हुए हत्या के एक मामले में उनसे पूछताछ हुई थी। इसके बाद वे 21 अगस्त से गायब थे। अब फांसी पर शव मिला है। फिलहाल चकरभाठा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में… यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहीं, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट, छत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी!… यह वीडियो देखें-