मां दंतेश्वरी पर अटूट श्रद्धा : भक्त ने चढ़ाए 50 लाख के सोने के आभूषण, दानदाता की हो रही चर्चा

दंतेवाड़ा। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में स्थित मां दंतेश्वरी की ख्याति पूरे देश में है। इस मंदिर को लेकर कई तरह की कहानियां और किवदंतियां यहां प्रसिद्ध हैं। उनके असंख्य भक्त देवी मां के चरणों पर श्रद्धा भाव से चढ़ावा ले लेकर पहुंचते हैं। इसी तरह से गुरुवार को देवी मां के एक भक्त ने दंतेश्वरी मां को पूरी तरह सोने के आभूषणों से ही सजा दिया। आभूषण चढ़ाने के बाद इसकी खूब चर्चा हो रही है।  धमतरी जिले के कुरूद तहसील के ग्राम गाड़ाडिह के पवार परिवार ने सहपरिवार मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे और स्वर्ण आभूषणों को चढ़ावे के लिए प्रधान पुजारी को सप्रेम भेंट किया। चढ़ाए गए आभूषणों में चूड़ी, हार, झुमका, बाजूबंद, अंगूठी, नथ, बिंदिया, गलाबंद कान, चैन, पायल, करधन, मुकुट के साथ बड़ा सा एक चांदी का छत्र भी चढ़ाया है।  श्रद्धा भक्ति दिखाते हुए पवार परिवार ने कुल 103.350 ग्राम सोने के आभूषण मां दंतेश्वरी में चढ़ाया है। जिसकी कीमत 50 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है। दानदाता अशोक पवार और राजेश पवार सहपरिवार पहुंचकर इन आभूषणों को दान किया है। अब तक के सबसे बड़े दान के रूप में इस भेंट को देखा जा रहा है।  दंतेश्वरी मां को इस तरह आभूषणों के दान की खबर जिलेभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। मोबाइल स्टेटस, और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरे भी भक्त शेयर कर दंतेश्वरी मां की जयकारे लगा रहे हैं।  यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहीं, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट, छत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी! ह वीडियो देखें-