स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया में दी जानकारी

स्वास्थ्य टीएस सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया में दी जानकारी रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आम नागरिकों के बाद अब एक बार फिर से मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। मंत्री सिंहदेव ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी है। मंत्री ने ट्वीट कर लिखा है। दिल्ली प्रवास से लौटकर मैंने अपनी कोविड की जांच कराई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरा स्वास्थ्य ठीक है एवं चिकित्सक के परामर्श अनुसार मैं होम आइसोलेशन का पालन कर रहा हूं। https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1540692574666498049?t=11YQAKADbfeVbLkwkAOL5w&s=08 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शीघ्र स्वस्थ होने की बात कही है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि, स्वास्थ्य मंत्री टी. एस सिंहदेव जी के कोरोना पॉजिटिव होने का समाचार प्राप्त हुआ है। उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1540700505482989574?t=z2xd9Dy7oGwBWKACpogu8Q&s=08