दंतेश्वरी माई मंदिर पर भक्तों का विश्वास, दानपेटी से 12 लाख रुपए से ज्यादा नकदी मिले

दंतेश्वरी माई मंदिर पर भक्तों का विश्वास, दानपेटी से 12 लाख रुपए से ज्यादा नकदी मिले दंतेवाड़ा। दंतेश्वरी मंदिर पर भक्तों की अटूट आस्था है। भक्त बढ़-चढ़कर दान करते हैं। यहां शुक्रवार को दानपेटी खोली गई। दानपेटी से 12 लाख रुपए से ज्यादा नकदी प्राप्त हुई। वहीं चलन से बाहर हुए पांच सौ रुपए के कुछ नोट भी दानपेटी से मिले। इधर सोने चांदी के आभूषण भी श्रद्धालुओं ने दानपेटी में डाले थे। नकदी और आभूषणों के अलावा कुछ पत्र भी लोगों ने मांईजी के नाम लिख दानपेटी में डाले थे। नौकरी की समस्या से निजात दिलाने, आर्थिक संकट से निजात दिलाने जैसे पत्र दानपेटी से मिले हैं। नगदी और आभूषणों को मंदिर कमेटी के खाते में जमा कर दिया गया है। वहीं, नेपाल की मुद्रा भी इस बार दानपेटी से मिली है। इससे पहले जनवरी महीने में दानपेटी खोली गई थी। उस वक्त 14 लाख रुपए से ज्यादा नकदी श्रद्धालुओं ने मांईजी को अर्पित किए थे। साथ ही सोने चांदी के आभूषण भी मिले थे।