छत्तीसगढ़ : मजदूरों से भरी बस खाई में गिरी, दो बच्चियों की दर्दनाक मौत, 20 से ज्यादा घायल

छत्तीसगढ़ : मजदूरों से भरी बस खाई में गिरी, दो बच्चियों की दर्दनाक मौत, 20 से ज्यादा घायल कवर्धा। जिले में शनिवार देर रात प्रयागराज से आ रही एक बस 25 फीट खाई में गिर गई। बस में 55 मजदूर सवार थे। इस हादसे में 2 मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर रुप से घायल 8 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।हादसा कुकदुर थाना क्षेत्र के पोलमी गांव के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद पलिस मौके पर पहुंची। बस में सवार सभी लोग बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं। सभी मजदूरी करने यूपी गए हुए थे। सभी मजदूर किराए की बस से यूपी के सुल्तानपुर से बिलासपुर आ रहे थे। तभी शनिवार देर शाम पोलमी के पास बस 25 फिट गहरा खाई में गिर गई। देरी से पहुंची पुलिस और एंबुलेंस मौसम खराब होने के कारण मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत थी। इस कारण पुलिस को देर से सूचना मिली। घायलों को एंबुलेंस की मदद से कुकदुर और पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं बच्चियों के शव को निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई। रात करीब 9.30 बजे तक बच्चियों के शवों को बाहर निकाला जा सका। बस में सवार  लोग बिलासपुर, जांजगीर, मुंगेली जिले के रहने वाले हैं।  सीएम भूपेश ने घायलों के त्वरित उपचार के दिए निर्देश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पोलमी के पास बस के पलटने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को वहां प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायल व्यक्तियों के त्वरित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। यह घटना आज शाम कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड अंतर्गत पोलमी के पास आगरपानी मोड़ पर हुई। पहले भी यहीं हुआ था हादसा कुकदूर क्षेत्र के बजाग-कुकदुर मार्ग पर पिछले 4 माह में यह दूसरा हादसा है। इससे पहले भी प्रयागराज से आ रही यात्री बस पलट गई थी। इसमें एक यात्री की मौत हो गई थी, जबकि 18 लोग घायल हुए थे। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती फर्जीवाड़ा, गिरोह के सरगना समेत 7 लोग गिरफ्तार PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war