UGC NET की परीक्षा शेड्यूल जारी, छात्र हेल्प डेस्क कर सकते हैं पूछताछ, एडमिट कार्ड जल्द

UGC NET की परीक्षा शेड्यूल जारी, छात्र हेल्प डेस्क कर सकते हैं पूछताछ, एडमिट कार्ड जल्द डेस्क। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) दिसंबर 2021 और जून 2022 मर्ज किये गए है, और इसके परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छात्र UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा शेड्यूल  देख सकते हैं। परीक्षाएं 8, 9, 11, 12 जुलाई और 12, 13, 14 अगस्त को  NTA की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया, “उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से NTA की वेबसाइट www.nta.ac.in, https://ugcnet.nta.nic.in पर देखें। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार NTA हेल्प डेस्क को 011 40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को ugcnet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।”  UGC NET December 2021, June 2022 मर्ज किए गए चक्रों के लिए आवेदन विंडो 30 मई को बंद कर दी गई थी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आने की उम्मीद है। बता दें कि UGC NET एक राष्ट्रीय स्तर की योग्यता परीक्षा है। जो साल में दो बार आयोजित की जाती है। COVID-19 के मद्देनजर दिसंबर 2021 के चक्र को स्थगित करने के कारण UGC NET का जून 2022 का चक्र भी लेट हो गया है। परीक्षा चक्र को नियमित करने के लिए NTA ने दिसंबर 2021 और जून 2022 दोनों चक्रों को एक ही परीक्षा में मिला दिया है। PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war