IREL India में ट्रेनी पदों के लिए मंगाए आवेदन, 31 पदों पर होगी भर्ती
IREL India में ट्रेनी पदों के लिए मंगाए आवेदन, 31 पदों पर होगी भर्ती
डेस्क। IREL (इंडिया) लिमिटेड ने ट्रेनी पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आईआरईएल की आधिकारिक साइट irel.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 जून को शुरू हुई थी और 14 जुलाई 2022 को समाप्त होगी। इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 31 पदों को भरा जाएगा।
जानिए कितने पद-
ग्रेजुएट ट्रेनी (फाइनेंस)- 7 पद
ग्रेजुएट ट्रेनी (एचआर)- 5 पद
डिप्लोमा ट्रेनी (तकनीकी)- 19 पद
योग्यता
जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डिटेल नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और बाकी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जान सकते हैं.
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे (i) लिखित परीक्षा [प्रथम स्तर की परीक्षा] (ii) स्किल टेस्ट / ट्रेड टेस्ट / कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा और साइकोमेट्रिक टेस्ट [द्वितीय स्तर की परीक्षा]. परीक्षा की अवधि 120 मिनट की होगी.
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क ₹472/- है, जिसका भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करते समय करना होगा. उम्मीदवार इंटरनेट बैंकिंग या क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करने का विकल्प चुन सकते हैं।