इंग्लैंड टेस्ट सीरीज : कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव, होटल में हुए आइसोलेट

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज : कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव, होटल में हुए आइसोलेट नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना के चपेट में आ गए हैं। शनिवार (25 जून) को उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ था, जिसमें वे पॉजिटिव निकले। रोहित शर्मा इस समय बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। उन्हें टीम होटल में आइसोलेट किया गया है। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने दी है। रोहित लीस्टरशायर के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच खेल रहे थे। लेकिन तीसरे दिन वह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। उनकी जगह श्रीकर भरत ओपनिंग करने उतरे। पहली पारी में रोहित ओपनिंग के लिए उतरे थे। रोमन वॉकर की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 25 रनों की पारी खेली थी। भारतीय टीम को 1 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। भारतीय टीम के नियमित सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पहले ही इंग्लैंड दौरे से बाहर हैं। राहुल कमर की चोट से जूझ रहे हैं। पिछले साल कोरोना के खतरे के चलते ही इंग्लैंड दौरे पर पांचवां और आखिरी टेस्ट स्थगित करना पड़ा था। रोहित खेले गए चार टेस्ट मैचों में भारत की तरफ से बेस्ट बल्लेबाज बनकर उभरे थे। उन्होंने चार मैंचों में एक शतक सहित 368 रन बनाए थे। उनका औसत भी 52.27 का रहा। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। 2007 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड की धरती पर आखिरी टेस्ट सीरीज जीती थी। 15 साल बाद सीरीज जीतने के लिए भारत को सिर्फ ड्रॉ की जरूरत है। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी आखिरी मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। अश्विन और विराट भी कोरोना संक्रमित हुए थे भारतीय टेस्ट टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इस वजह से वह बाकी खिलाड़ियों के साथ लंदन नहीं गए थे। हालांकि, अब वह ठीक हैं और पहले टेस्ट मैच में उनके खेलने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले विराट कोहली भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटने के बाद कोहली भी कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। हालांकि, कोविड से उबर कर किंग कोहली लीस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रहे हैं। PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war