हीरो पैशन एक्सटेक कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस, मीटर पर कॉल, SMS अलर्ट, जानिए अन्य खासियत और कीमत

हीरो पैशन एक्सटेक कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस, मीटर पर कॉल, SMS अलर्ट, जानिए अन्य खासियत और कीमत डेस्क। हीरो मोटोकॉर्प कंपनी ने ग्राहकों को सरप्राइज देते हुए नई हीरो पैशन एक्सटेक (Hero Passion XTEC) लॉन्च कर दी है। ये बाइक कई एडवांस्ड फीचर्स और टेक्नोलॉजी से लैस है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 74,590 रुपए है। ये कीमत बाइक के ड्रम वैरिएंट की है। वहीं, डिस्क वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 78,990 रुपए है। कंपनी इस बाइक पर 5 साल की वारंटी भी दे रही है। बाइक में सबसे बड़ा बदलाव ये किया है कि अब इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलेगी। बता देें कि हीरो 1 जुलाई से अपने टू-व्हीलर की कीमतों में तीन हजार रुपए तक इजाफा करने वाली है। 

सेगमेंट में पहली बार LED प्रोजेक्टर हेडलैंप

पैशन XTEC के इस अपडेट मॉडल में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलेगी। इस फीचर्स के साथ ये अपने सेगमेंट की पहली बाइक भी बन गई है। कंपनी का दावा है कि पुरानी हेलोजन लैंप की तुलना में हेडलैम्प यूनिट में अब 12 प्रतिशत लंबी बीम है, जबकि मोटरसाइकिल की व्यूजल अपील को भी बढ़ाता है जो 3D ब्रांडिंग और रिम टेप को भी सपोर्ट करता है। बारिश जैसे मौसम में ये लाइट बेहतर विजिबिलिटी देगी। बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी कंसोल का ऑप्शन भी मिलेगा। इसे फोन से कनेक्ट करने के बाद राइडर को नाम के साथ फोन कॉल अलर्ट मिलेगा, या मिस्ड कॉल के साथ SMS नोटिफिकेशन भी मिलेगा। बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलेगा। यानी अब बाइक चलाते समय यूजर अपने स्मार्टफोन को चार्ज भी कर पाएंगे। मीटर में फोन की बैटरी का प्रतिशत भी दिखता है। इसमें रीयल-टाइम माइलेज इंडिकेटर है और लो फ्यूल अलर्ट जैसे इंडिकेशन भी दिखाई देते हैं। बाइक की सर्विस का रिमायंडर भी मीटर पर देखा जा सकता है। इंजन में कोई चेंजेस नहीं किए गए। हीरो पैशन XTEC के इंजन में कोई चेंजेस नहीं किए गए हैं। इसमें पहले की तरह 110cc BS6 इंजन मिलता है, जो 8 bhp की पावर और 9.79 Nm का टार्क जनरेट करता है। बाइक में करीब 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। वहीं, इसका माइलेज करीब 68.21kmpl है। ये बाइक अब ब्लू बैकलाइट को सपोर्ट करने वाले ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ कई कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। हीरो मोटोकॉर्प के चीफ ग्रोथ ऑफिसर रंजीवजीत सिंह ने बताया कि ये बाइक इस सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क बनाएगी। PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war