भीषण सड़क हादसा : स्कूटी सवार प्रधान पाठक को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

भयानक सड़क हादसा : स्कूटी सवार प्रधान पाठक को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत जांजगीर-चांपा। एक भयानक सड़क हादसे में स्कूटी सवार प्रधान पाठक की मौत हो गई। शिक्षक अपने पिता को देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उसकी जान चली गई। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, प्रधान पाठक अजय कुर्रे(32) कटघरी के मिडिल स्कूल में पदस्थ थे। वे रविवार सुबह अपने बीमार पिता को देखने के पचरी गांव जा रहे थे। वो सीसीआई रोड होते हुए अकलतरा मुख्य मार्ग पर जा रहे थे कि सामने से एक ट्रक आ गई और वह सीधे ट्रक के पहियों के नीचे चले गए। उन्हें मेन रोड में घुसते वक्त पता ही नहीं चला कि सामने से एक ट्रक आ रही है और ये हादसा हो गया। ट्रक भी तेज रफ्तार में थी। जिसके चलते ट्रक नहीं रुकी और करीब 10 मीटर तक हेडमास्टर को घसीटा। हादसे में अजय कुर्रे के शरीर के कई टुकड़े हो गए। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ : मजदूरों से भरी बस खाई में गिरी, दो बच्चियों की दर्दनाक मौत, 20 से ज्यादा घायल वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शिक्षक का शव देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और थाने का घेराव करने की कोशिश की। इस बीच कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक ट्रक में चावल लोड था। इस चावल को रसिक बिहारी राइस मिल से लोड किया गया था। ट्रक अकलतरा की ओर जा रही थी। बता दें कि शिक्षक अजय कुर्रे मूल रूप से पचरी गांव के निवासी थे। लेकिन कटघरी स्कूल में पदस्थ होने की वजह से अकलतरा के सिंघानिया पेट्रोल पंप के पास निवासरत थे। वे अपने पीछे एक बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती फर्जीवाड़ा, गिरोह के सरगना समेत 7 लोग गिरफ्तार PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war