मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम ने रणजी ट्राफी जीत रचा इतिहास, 41 बार के चौंपियन को हराया

मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम ने रणजी ट्राफी जीत रचा इतिहास, 41 बार के चौंपियन को हराया स्पोर्ट्स डेस्क। मध्यप्रदेश की टीम ने रणजी ट्राफी जीत इतिहास रच दिया है। बेंगुलुरू के एम चिन्नास्वामी में मध्यप्रदेश ने 41 बार के विजेता मुंबई को 6 विकेट से हरा दिया।आखिरी दिन मुंबई ने एमपी के सामने जीत के लिए 108 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे टीम ने 29.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। मध्य प्रदेश की इस जीत के हीरो यश दुबे, शुभम शर्मा और रजत पाटीदार रहे जिन्होंने पहली पारी में शतक जड़ टीम को बढ़त दिलाई थी। एमपी ने इस खिताब के साथ 67 साल का सूखा खत्म किया है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 374 रन बनाए। इसके जवाब में मध्यप्रदेश ने 536 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में में मुंबई की टीम ने 269 रन बनाए। मध्यप्रदेश के सामने मैच की चौथी पारी में 108 रन का लक्ष्य था। इसे मध्यप्रदेश ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश रणजी टॉफी जीतने वाली 20वीं टीम बनी। मध्य प्रदेश के लिए यश दुबे, शुभम शर्मा और रजत पाटीदार ने शतक जड़े थे। क्लिक कर पढ़े- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज : कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव, होटल में हुए आइसोलेट पहली पारी में पिछड़ने के बाद मुंबई की टीम टूट सी गई थी, नियमों के अनुसार अगर 5वें दिन तक फाइनल मैच का रिजल्ट नहीं निकलता तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है। दूसरी पारी में मुंबई की पूरी टीम तेजी से रन बनाने के प्रयास में 269 रनों पर ही ढेर हो गई। कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट लेकर मुंबई की कमर ही तोड़ दी। 108 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा एमपी ने 30वें ओवर की एक गेंद रहते ही कर लिया। हिमांशू ने इस दौरान 37 तो शुभम और पाटीदार ने 30-30 रन की पारी खेली। पाटीदार ने विनिंग शॉट लगाया और वह अंत तक नाबाद रहे। यश दुबे और शुभम शर्मा और रजत पाटीदार ने मध्यप्रदेश के लिए शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, मुंबई के लिए सरफराज खान ने शतक लगाया। गेंदबाजी में मध्यप्रदेश के गौरव कुमार ने 6 और कुमार कार्तिकेय ने 5 विकेट लिए। वहीं, मुंबई के शम्स मुलानी ने सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए।

पूरी टीम को मिलेंगे दो करोड़

रणजी टॉफी जीतने वाली टीम को एमपीसीए की ओर से दो करोड़ रुपये की इनामी राशि का एलान किया गया है। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने कहा, ''टीम की ऐतिहासिक जीत पर हम बहुत खुश हैं। यह मध्य प्रदेश के लिए अभूतपूर्व सफलता है। यह जीत राज्य की पूरी जनता को समर्पित है। चंद्रकांत पंडित और टीम के सभी सदस्यों ने शानदार काम किया है। एमपीसीए की ओर से दो करोड़ रुपये की इनामी राशि पूरी टीम को दी जाएगी।'' PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war