स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, जांच में 37 स्कूल बस मिले अनफिट, लगाया जुर्माना
रायपुर। यातायात पुलिस रायपुर और परिवहन विभाग ने पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में छात्र-छात्राओं के सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु शैक्षणिक संस्थानों में संचालित स्कूली बसों का मेकेनिकल जांच शिविर आयोजित की। इस शिविर में वाहनों का मेकेनिकल जांच एवं दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। साथ ही चालक परिचालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया गया।
गौरतलब है कि यातायात पुलिस रायपुर एवं परिवहन विभाग रायपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष स्कूली छात्र छात्राओं के सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु शैक्षणिक संस्थानों में संचालित स्कूली बसों का जांच शिविर आयोजित किया जाता है, जिसमें वाहनों का कुशल मैकेनिकों द्वारा जांच किया जाता है। साथ ही शहर के प्रसिद्ध अस्पतालों के डॉक्टरों द्वारा चालक परिचालकों का स्वास्थ्य नेत्र परीक्षण कराया जाता है।
पिछले 2 वर्षों तक कोरोना काल के कारण स्कूल बस संचालन नहीं हुआ किंतु शैक्षणिक सत्र 2022- 23 प्रारंभ होने पर पुना यातायात पुलिस रायपुर एवं परिवहन विभाग रायपुर द्वारा छात्र-छात्राओं के सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु स्कूल बस जांच शिविर 2022 का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में आयोजित किया गया।
शिविर में कुल 12 स्कूलों से 145 ब से उपस्थित हुए जिसे मेकेनिकल टीम एम.टी. पुल अमलेश्वर, टाटा मोटर्स जैयका ऑटोमोबाइल्स एवं स्वराज माजदा लिमिटेड के कुशल मैकेनिकों द्वारा बसों का मेकेनिकल जांच किया गया।
उपस्थित 145 बसों में 37 बसों में खामियां पाए जाने पर परिवहन विभाग द्वारा ₹22100 समन शुल्क राशि पर समन किया गया।
शेष उपस्थित नहीं हुआ आने वाले स्कूली वाहनों का 3 जुलाई को एक बार फिर स्कूली बस जांच शिविर का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में किया जाएगा।
मैकेनिकल जांच शिविर स्कूली बस जांच शिविर के दौरान उपस्थित 191 चालक परिचालकों का शहर के सुप्रसिद्ध हॉस्पिटल रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, एनएच एमएमआई हॉस्पिटल, छत्तीसगढ़ नेत्र चिकित्सालय एवं जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चालक परिचालक में 5-5 बीपी शुगर एवं 5 दृष्टि दोष पाए जाने पर उपचार हेतु हॉस्पिटल बुलाया गया है।