शादी के तीन महीने बाद आलिया भट्ट प्रेग्नेंट, सोशल मीडिया में शेयर की खुशी

रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट प्रेग्नेंट, सोशल मीडिया में शेयर की खुशी डेस्क। कपूर खानादान से एक अच्छी खबर सामने आई है। नीतू कपूर की बहू और रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट प्रेग्नेंट (Alia Bhatt Pregnant) हैं, यह खबर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट करके दी है। साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि हमारा बेबी जल्द आ रहा है। आलिया हॉस्पिटल बेड पर खुश दिख रही हैं और पास में रणबीर कपूर बैठे हैं। साथ में दूसरी फोटो लॉयन कपल और कब की है। उनके इस पोस्ट पर लोग बधाइयां दे रहे हैं। सोनी राजदान, मौनी रॉय सहित कई लोगों ने खुशी जताई है। बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी। वैसे आलिया और रणबीर के कई फैन्स को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। उन्हें लग रहा है कि यह उनकी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़ा कोई अपडेट भी हो सकता है। क्लिक कर पढ़े- राम तेरी गंगा मैलीकी मंदाकिनी का बॉलीवुड में वापसी, इसमें आएंगी नजह आलिया के पोस्ट के साथ रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके उन्हें बधाई दी है। रिद्धिमा ने लिखा है कि मेरे बेबीज का बेबी होने वाला है। वहीं नीतू कपूर के पोस्ट और कॉमेंट का लोगों को इंतजार है। बता दें कि इंडस्ट्री से इस साल कई गुड न्यूज मिल चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जनवरी में बेटी पैदा होने की खुशखबरी दी थी। सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त तक उनके घर नन्हा मेहमान आएगा। बीते साल अनुष्का शर्मा के घर बेटी ने जन्म लिया था। करण जौहर सहित इंडस्ट्री के लोगों ने मनाई खुशी आलिया और रणबीर पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ आ रहे हैं। हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर ने कहा था कि यह उनके लिए बहुत अच्छा साल है। अब आलिया ने फोटो शेयर करके ये गुड न्यूज दी है। दोनों स्क्रीन पर देख रहे हैं। स्क्रीन पर क्या दिख रहा है इसे छिपाया है उस पर हार्ट इमोजी बना है। आलिया ने कैप्शन लिखा है, हमारा बेबी... जल्द आ रहा है। पोस्ट पर कई कमेंट्स हैं और उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इसमें आलिया की मां सोनी राजदान, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा, आलिया-रणबीर की ब्रह्मास्त्र को-स्टार मौनी रॉय, टाइगर श्रॉफ, ईशान खट्टर, करण जौहर सहित इंडस्ट्री के कई लोग हैं।  PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war