‘थूकने’ वाले बयान पर बवाल : डी पुरंदेश्वरी के बचाव में BJP, अजय चंद्राकर ने दी सफाई, कहा- पुरंदेश्वरी दक्षिण भारतीय, फूंक का उच्चारण हुआ गलत...

रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के बयान पर भाजपा ने शनिवार को सफाई दी है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि  डी पुरंदेश्वरी दक्षिण की हैं, उनका सामान्य सा उच्चारण के लिए मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल उद्वेलित हो गय। एक शब्द में यदि 10 मंत्री मैदान में उतरते हैं, तो समझ लो उनकी जमीन खिसक रही है। कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है। शक्ति प्रदर्शन का दौर लगातार चलने लगा है। मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस शक्ति प्रदर्शन था। यह इतना बड़ा मुद्दा है क्या। अजय चंद्राकर ने कहा कि ऐसा है तो मणिशंकर अय्यर का पीएम के लिए बयान, भूपेश बघेल के राजनीतिक गुरु दिग्विजय सिंह का मीनाक्षी नटराजन के लिए बयान के लिए निंदा करेंगे क्या?. भूपेश बघेल और उनके परिवार की आस्था शबरी माता, कौशिल्या और मिनी माता में है कि नहीं? बता दें कि डी. पुरंदेश्वरी ने भाजपा के बस्तर चिंतन शिविर में यह बयान दिया था। जिसे कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है। भारतीय जनता पार्टी की एकात्म परिसर में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और सांसद सुनील सोनी ने डी. पुरंदेश्वरी बयान मामले में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान सांसद सुनील सोनी ने छत्तीसगढ़ सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। सांसद सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनका मंत्रिमंडल लगातार भ्रम फैला रहा है। इस दौरान विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर में जो बीजेपी का 3 दिन का चिंतन शिविर और कार्यकर्ताओं का ऐतिहासिक सम्मेलन हुआ, उससे मुख्यमंत्री और कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। इसलिए ये लगातार बीजेपी पर झूठ और नफ़रत की राजनीति का आरोप लगा रहे हैं। उसका खंडन करता हूं। मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर नफरत फैलाने का काम करते हैं। उनको लेकर मुख्यमंत्री का कोई भी बयान नहीं आता। प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का बयान सामान्य से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का था, जिसे कांग्रेस ने किसानों के प्रति नफरत की बात कहकर भ्रम फैला रहें हैं। प्रदेश में किसानों की स्थिति अच्छी नहीं, सैकड़ों किसान आत्महत्या कर रहें हैं। उनके मंत्रियों और विधायकों में आपसी झगड़ा चल रहा है। इनके विधायक सरगुजा के आदिवासियों को अंगूठा छाप कहते हैं। कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों और कमजोरियों को छुपाने के लिए भ्रम फैला रही है। बस्तर चिंतन शिविर में डी पुरंदेश्वरी (D Purandeshwari) ने दी थी यह विवादित बयान  छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी करने भाजपा ने बस्तर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित की थी। इस शिविर में डी पुरंदेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा के जितने कार्यकर्ता हैं, अगर पीछे मुड़कर थूकेंगे तो कांग्रेस का मंत्रिमंडल उस थूक में बह जाएगा। आने वाले चुनाव में कांग्रेस को आप उखाड़ सकते हैं। इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। यह भी पढ़े- डी पुरंदेश्वरी के विवादित टिप्पणी, कहा- भाजपा के कार्यकर्ता पीछे मुड़कर थूकेंगे तो बह जाएगा कांग्रेस का मंत्रिमंडल, सीएम भूपेश का पलटवार, बोले- आसमान पर थूकोगे तो…  यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहीं, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट, छत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी! यह वीडियो देखें-