जहरीले मशरूम खाने से एक ही परिवार के 9 लोग बीमार, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
जहरीले मशरूम खाने से एक ही परिवार के 9 लोग बीमार, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
कवर्धा। जहरीले मशरूम खाने से एक ही परिवार के 9 लोग बीमार पड़ गए। इनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रविवार देर रात तबीयत बिगड़ने की सूचना पर पुलिस पहुंची। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का ही है।
मिली जानकारी के अनुसार, भागुटोला गांव निवासी गौकुर साहू के परिवार ने रविवार रात को बांस पिहरी (मशरूम) की सब्जी खाई थी। इसके बाद सोने चले गए। रात करीब 2 बजे एक-एक कर लोगों को उल्टी और दस्त शुरू हो गए। बच्चे भी पेट दर्द से तड़पने लगे। इसके बाद संजीवनी एक्सप्रेस डायल-112 को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची तो परिवार के ज्यादातर सदस्य बेसुध हो चुके थे। इस पर सभी को अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल में इलाज जारी
परिवार के सदस्यों में गौकुर साहू (50), आरती साहू (19), भक्ति साहू (17), बिंदा साहू (5), उमेसवारी साहू (5), दामेश्वरी साहू (5), प्रतिभा साहू (6), राधिका साहू (27) और रामानंद साहू (17) अस्पताल में भर्ती हैं।
सभी को उल्टियां
परिवार के मुखिया गौकुर साहू ने बताया कि रात में सबने खाना खाया, फिर सो गए। रात दो बजे एक-एक कर सभी पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं। सबसे पहले 5 साल की बच्ची बिंदा की तबीयत बिगड़ी। उसे परिजन संभालते, इससे पहले ही अन्य बच्चों और परिवार के सदस्यों ने भी उल्टियां करना शुरू कर दिया। सभी को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि मशरूम में क्या था।
PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war