अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, सुंदरकांड पाठ कर केंद्र सरकार की सद्बुद्धि की प्रार्थना, कांग्रेसी बोले- युवाओं में आक्रोश रायपुर। केंद्र सरकार सेना की नई भर्ती अग्निपथ योजना के तहत कर रही है। इसके विरोध में आज प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर है। रायपुर में सोमवार को कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह किया। रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय की अगुवाई में पं. रविशंकर शुक्ल विश्विविद्यालय गेट के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने प्रदर्शन किया। यहां नेताओं ने पहले मंदिर में हनुमान की पूजा की। उसके बाद ढोलक, झाल और की-पैड के साथ कार्यकर्ताओं ने रामचरित मानस शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने सुंदरकांड का पाठ कर केंद्र सरकार की सद्बुद्धि की प्रार्थना की। पाठ के बाद नेताओं ने मंच संभाला। अग्निपथ योजना पर आपत्ति की। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भी सत्याग्रह किया गया है। रायपुर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने मोतीबाग के पास राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। वहीं रायपुर उत्तर क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने देवेंद्र नगर में अपना पंडाल लगाया। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, यह योजना देश के साथ धोखा है। इससे सेना भी कमजोर होगी और सैनिक बनने के लिए कई सालों से मेहनत कर रहे युवा भी चार साल की सर्विस से निराश होंगे। इससे उनका मनोबल भी टूटेगा। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा अग्निपथ योजना को लेकर भारत देश के सभी युवाओं में आक्रोश का माहौल निर्मित हुआ है, जिसकी जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार है। यह अग्निपथ योजना भी तीन कृषि कानूनों की तरह ही है और इसे भी केन्द्र सरकार को वापस लेना होगा। जांजगीर के कचहरी चौक में भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हुए थे। यहां पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया। इनका कहना था कि 4 साल के सैनिक सेवा कानून को वापस लिया जाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस योजना से देश की सेना का मनोबल गिरेगा। बीजेपी और सिंहदेव के बयान से सरकार मुश्किल में, सीएम भूपेश बोले- गोली नहीं चलेगी, भाजपा दिल्ली में करें विरोध कोरबा में मंत्री जयसिंह अग्रवाल और सांसद ज्योत्सना महंत की अगुवाई में सुभाष चौक में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया। इस दौरान केंद्र पर निशाना साधते हुए मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने पहले 18 से 21 फिर 21 से 24 साल तक के युवाओं को सेना की चार साल तक की ट्रेनिंग देने की योजना लाई है। ये वही समय होता है,जब युवा कॉलेज की पढ़ाई में व्यस्त होते हैं। ऐसे में चार साल की आधी-अधूरी नौकरी के कारण उनका जीवन बर्बाद हो जाएगा। बता दें कि कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह की घोषणा पिछले सप्ताह की थी। तीन दिन पहले सभी ने जगह तय कर लिया। एक दिन पहले से ही ही इसकी तैयारियां शुरू हो गई थी। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी समेत विपक्ष के दिग्गज नेता थे साथ PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war