थल सेना अग्निवीर भर्ती रैली, इस तारीख से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, पहले चरण में 25 हजार जवानों की भर्ती
थल सेना अग्निवीर भर्ती रैली, इस तारीख से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, पहले चरण में 25 हजार जवानों की भर्ती
नई दिल्ली। भारतीय सेना (थल) में अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भारतीय सेना पहले चरण में 25000 जवानों की भर्ती करेगी।
इसके बाद दूसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। भारतीय सेना में शानदार नौकरी पाने के इच्छुक युवा आधिकरिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर करना होगा।
भारतीय सेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अगस्त के दूसरे सप्ताह में देश भर में 80 भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टक्निकल (एविएशन/एम्यूनेशन), क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन 10वीं पास और ट्रेड्समैन 8वीं पास के पदों पर भर्तियां होंगी।
सेना अग्निवीर भर्ती रैली, शैक्षिक योग्यता
अग्निवीर (GD)- 10वीं कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक होने जरूरी हैं।
अग्निवीर टेक्निकल- 12वीं साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। प्रत्येक विषय में कम से कम 40 फीसदी अंक होने चाहिए।
अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल- 12वीं कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। प्रत्येक विषय में कम से कम 50 फीसदी अंक होने चाहिए।
अग्निवीर ट्रेड्समैन-10वीं/8वीं पास होना चाहिए।
एनसीसी, आईटीआई और डिप्लोमा के लिए मिलेंगे बोनस अंक
भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली 2022 के लिए करने वाले अभ्यर्थियों के पास कुछ खास योग्यताएं होने पर बोनस अंक भी मिलेंगे। एनसीसी ए व बी सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थियों को 5 व 10 बोनस अंक के रूप में मिलेंगे। इसके अलावा आईटीआई सर्टिफिकेट या डिप्लोमा करने वालों को भी 30/40/50 अतिरिक्त अंक बोनस के तौर पर मिलेंगे।
सेना अग्निवीर भर्ती रैली, रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज
शैक्षिक प्रमाणपत्र जैसे 10वीं या 12वीं पास सर्टिफिकेट
एनसीसी या आईटीआई या अन्य तकनीकी डिप्लोमा यदि हो।
20 पासपोर्ट साइज फोटो (जिसमें हेयर कट व सेविंग ठीक से हो)
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
धर्म प्रमाण पत्र
स्कूल का चरित्र प्रमाण पत्र
ग्राम प्रधान या सरपंच से जारी चरित्र प्रमाण पत्र
यहां क्लिक करके नोटिस देखें
प्रदेश के शिक्षित युवाओं की होगी सीधी भर्ती, सरकार ने कलेक्टरों को जारी किया आदेश, जानिए क्या है योग्यता…
PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war