अरबपति बिजनेसमैन पद्मभूषण पालोनजी मिस्त्री का निधन, अकूत संपत्ति के बावजूद जीते थे गुमनाम जिंदगी

अरबपति बिजनेसमैन पद्मभूषण पालोनजी मिस्त्री का निधन, अकूत संपत्ति के बावजूद जीते थे गुमनाम जिंदगी नई दिल्ली। शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन पद्मभूषण पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) का मुंबई में 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। कंस्ट्रक्शन सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक शापोरजी पलोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) के चेयरमैन रहे पालोनजी को भारत का सबसे गुमनाम अरबपति कहा जाता था। दरअसल, वह सार्वजनिक मंचों से दूरी बनाकर रखा करते थे। उद्योग जगत में पालोनजी का बड़ा सम्मान था। पोलनजी के टाटा संस के चेयरमैन रह चुके साइरस मिस्त्री के पिता थे। बता दें कि शापूरजी पालोनजी ग्रुप का कारोबार इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, वाटर एनर्जी और फाइनेंशियल सेवाओं के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस ग्रुप के पास तकरीबन 50 हजार कर्मचारी हैं। कंपनी की ओर से कहा जाता है कि यह ग्रुप दुनिया के 50 देशों में कारोबार कर रही है। पालोनजी मिस्त्री का जन्म एक पारसी परिवार में हुआ था। उन्होंने 2003 में आईरिश नागरिकता भी ली थी। साल 2016 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। वे अपने पीछे पत्नी पास्टी पेरिन दुबास और चार संतान शापूर मिस्त्री, सायरस मिस्त्री (बेटे) जबकि लैला मिस्त्री व अलू मिस्त्री (बेटियां) छोड़कर गए हैं। उनके बेटे सायरस  मिस्त्री साल 2012 से 2016 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं।  पालोनजी मिस्त्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।  उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री के निधन के बाद केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने काम के प्रति पालोनजी मिस्त्री की विद्वता और सौम्यता की सराहना की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान, किसानों के लिए जल्द आएगा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war