छत्तीसगढ़ : खेल विभाग में 23 पदों पर होगी संविदा नियुक्ति, जानिए योग्यता

छत्तीसगढ़ : खेल विभाग में 23 पदों पर होगी संविदा नियुक्ति, जानिए योग्यता रायपुर। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में विभिन्न खेलों के लिए संविदा आधार पर प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 13 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी ही इस पद के लिए पात्र होंगे। प्रशिक्षक पद के लिए एथलेटिक, फुटबाल सहित 11 खेलों के कुल 23 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। कुल 23 पदों में आर्चरी के 6, एथलेटिक के 3, फुटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, कबड्डी व स्वीमिंग के लिए 2-2 पद और बास्केटबॉल, व्हॉलीबॉल, जूडो एवं वेटलिफ्टिंग के लिए 1 1 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर की वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके आलावा संचालनालय के नोटिस बोर्ड पर भी यह जानकारी चस्पा की गई है। आवेदन 13 जुलाई शाम 5 बजे तक संचालनालय खेल एवम युवा कल्याण विभाग रायपुर में स्वीकार किए जाएंगे। [caption id="attachment_19130" align="aligncenter" width="1057"] खेल विभाग में नौकरी[/caption]   क्लिक कर पढ़े- प्रदेश के शिक्षित युवाओं की होगी सीधी भर्ती, सरकार ने कलेक्टरों को जारी किया आदेश, जानिए क्या है योग्यता… थल सेना अग्निवीर भर्ती रैली, इस तारीख से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, पहले चरण में 25 हजार जवानों की भर्ती PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war