नगर पंचायत की घोषणा, सीएम भूपेश ने जनकपुर को नपं बनाने का किया ऐलान, रामदहा पर्यटन केंद्र

नगर पंचायत की घोषणा, सीएम भूपेश ने जनकपुर को नपं बनाने का किया ऐलान, रामदहा पर्यटन केंद्र रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरिया जिले के दौरे पर है। यहां वे बहरासी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान किया। बघेल ने कहा कि जनकपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने रामदहा को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रामदहा में बहुत सुंदर वाटर फॉल है। अब सीएम की घोषणा के बाद जल्द ही रामदहा में पर्यटन सुविधाओं का विकास होगा। बता दें कि सीएम बघेल मंगलवार को भेंट मुलाकात के लिए कोरिया रवाना हुए। सीएम आज भरतपुर-सोनहत विधानसभा के 3 गांवों में दौरा करेंगे। बहरासी में लोगों से भेंट कर लिया। अब रामगढ़ और रजौली में लोगों से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस दौरान क्षेत्र में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के बारे में लोगों से सीधे जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री आज शाम बैकुंठपुर में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करने के बाद वहां रात्रि विश्राम करेंगे। बता दें कि सीएम अब तक 11 जिलों के 22 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर चुके हैं। क्लिक कर पढ़े- प्रदेश के शिक्षित युवाओं की होगी सीधी भर्ती, सरकार ने कलेक्टरों को जारी किया आदेश, जानिए क्या है योग्यता… PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war