बड़ी खबर : तीन दर्जन से ज्यादा आईएएस के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए, देखिए सूची

बड़ी खबर : तीन दर्जन से ज्यादा आईएएस के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए, देखिए सूची रायपुर। प्रदेश सरकार ने एक साथ तीन दर्जन से ज्यादा आईएएस के तबादले कर दिए हैं। इनमें कई जिलों के कलेक्टर बदल दिये गए हैं।  सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 37 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। इसमें रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें बिलासपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को रायपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। भूरे अभी तक दुर्ग जिले के कलेक्टर है। कोरबा कलेक्टर रानू साहू को हटा दिया गया है। साहू को अब रायगढ़ कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।  राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा का भी तबादला कर दिया गया है। सिन्हा को अब जांजगीर-चांपा का कलेक्टर बनाया गया है।  वहीं बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर डोमन सिंह को हटा दिया है। सिंह को राजनांदगांव कलेक्टर बनाया गया है। दुर्ग जिले की कमान पुष्पेंद्र कुमार मीणा को मिली है। मीणा अभी कोंडागांव के कलेक्टर है।   यहां देखिए सूची-