रायपुर। पंचायत शिक्षक की विधवाएं अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। भूख हड़ताल में बैठी विधवा महिलाओं ने शनिवार को कफन ओड़कर सरकार को चेतावनी दी है. महिलाओं ने कहा कि आज तो सिर्फ़ तो हम लोगों ने कफ़न ढके हैं, अगर हमारी बात नहीं मानी गई तो ऐसे कफन ढंक यहां से लाश हमारे घर जाएगी। दरअसल, दिवंगत पंचायत शिक्षक की पत्नी और रिश्तेदार अनुकंपा नियुक्ति मांग को लेकर राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल में पिछले 47 दिन से आंदोलनरत है। इसमें प्रदेशभर की लगभग एक हज़ार परिवार की विधवा महिलाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद पिछले दस दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी हैं। लेकिन आज तक सरकार के कोई भी इनसे न बातचीत की न ही कोई पूछ-परख की है। संघ की अध्यक्ष माधुरी मिरगे ने कहा कि हमारी आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब हो चुकी है। धरना-प्रदर्शन में बैठने के कारण घर का चूल्हा जलाने में दिक़्क़त हो रही है। बच्चे पूछ रहे हैं कि अब हम क्या करें। यहां हमारे साथ जो बच्चे हैं, उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हमारे पास अंतिम विकल्प सिर्फ़ अनुकंपा नियुक्ति है, जो हमारे हक़ है। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हैं। लेकिन जब तक हमारी माँगे नहीं मानी जा है कि हम यहां से नहीं जाएंगे भले ही लाश घर जाएगी। यह भी पढ़े– डी पुरंदेश्वरी के विवादित टिप्पणी, कहा- भाजपा के कार्यकर्ता पीछे मुड़कर थूकेंगे तो बह जाएगा कांग्रेस का मंत्रिमंडल, सीएम भूपेश का पलटवार, बोले- आसमान पर थूकोगे तो… यह भी पढ़े- ‘थूकने’ वाले बयान पर बवाल : डी पुरंदेश्वरी के बचाव में BJP, अजय चंद्राकर ने दी सफाई, कहा- पुरंदेश्वरी दक्षिण भारतीय, फूंक का उच्चारण हुआ गलत… यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में… यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहीं, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट, छत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी!… यह वीडियो देखें-