बलौदाबाजार और जांजगीर चांपा कलेक्टर का ट्रांसपर, डोमन सिंह को इस जिले की मिली कमान

बलौदाबाजार और जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर का ट्रांसपर, डोमन सिंह को इस जिले की मिली कमान रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर डोमन सिंह का ट्रांसफर हो गया है। सिंह को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। बता दें कि डोमन सिंह महासमुंद से स्थान्तरित होकर बलौदाबाजार आए थे। सिंह जिले के सातवें कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी मिली थी। वे वर्ष 2009 बैच के आईएएस अफसर हैं। इसके पहले वे महासमुंद के अलावा कांकेर,मुंगेली, कोरिया एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टर रह चुके हैं।  डोमन सिंह के पहले सुनील कुमार जैन बलौदाबाजार के कलेक्टर थे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 37 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। इसमें रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें बिलासपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को रायपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। भूरे अभी तक दुर्ग जिले के कलेक्टर है। कोरबा कलेक्टर रानू साहू को हटा दिया गया है। साहू को अब रायगढ़ कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।  राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा का भी तबादला कर दिया गया है। सिन्हा को अब जांजगीर-चांपा का कलेक्टर बनाया गया है।  दुर्ग जिले की कमान पुष्पेंद्र कुमार मीणा को मिली है। मीणा अभी कोंडागांव के कलेक्टर है।