IND vs END : तीसरे दिन भारत ने की वापसी, रोहित शर्मा और पुजारा ने दिलाई बढ़त
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेला जा रहा है। चौथा मैच लंदन के द ओवल मैदान में खेले जा रहा है। मैच के तीसरे दिन शनिवार को खेल खराब रौशनी के कारण जल्दी खत्म हो गया। भारत ने दूसरी पारी में स्टंप तक तीन विकेट के नुकसान पर 270 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली (22) और रविंद्र जडेजा (9) नाबाद पर हैं। रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया, वहीं पुजारा ने अर्धशतक जड़ कर टीम को बढ़त दिलाई।
टीम इंडिया की 171 रन की बढ़त
टीम इंडिया के पास 171 रन की बढ़त है। तीसरे दिन रोहित शर्मा (127) ने अपने टेस्ट करियर का 8वां शतक जड़ा। विदेशी सरजमीं पर रोहित का यह पहला शतक था।
वहीं चेतेश्वर पुजारा (61) ने टेस्ट करियर की 31वीं हाफ सेंचुरी लगाई। रोहित और पुजारा के बीच दूसरे विकेटे के लिए 153 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई।
इंग्लैंड को पहली पारी में 99 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने पहली पारी 191 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड की टीम 290 रन पर सिमट गई थी।
जेम्स एंडरसन ने दिया झटका (James Anderson gave a blow)
भारत ने सुबह बिना विकेट गंवाए 43 रन से आगे खेलना शुरू किया। पहले सत्र में मेहमान टीम ने 65 रन जोड़े और इस दौरान जेम्स एंडरसन ने राहुल (46) का विकेट चटकाया। राहुल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी हुई। लंच तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 108 रन बनाए थे।
रोहित शर्मा के 3 हजार टेस्ट रन किए पूरे
रोहित का यह टेस्ट प्रारूप में आठवां शतक है। इससे पहले उन्होंने अपने सात शतक घरेलू धरती पर बनाए हैं। हिटमैन ने अपना शतक स्पिनर मोइन अली की गेंद पर छक्का मारकर पूरा किया।
रोहित ने अपना शतक 204 गेंदों पर पूरा किया जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था। इस शतकीय पारी के दौरान भारतीय ओपनर ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले 23वें भारतीय बल्लेबाज बन गए।
8 साल लगे विदेश में शतक जड़ने में
रोहित को विदेश में अपना पहला शतक लगाने में 8 साल और 43 टेस्ट मैच लग गए। उन्होंने यह लगाया भी तो इंग्लैंड के खिलाफ उसके मैदान में विषम हालात के बीच। यह उनके आठ शतकीय पारियों में से श्रेष्ठ कही जा सकती है।
चेतेश्वर पुजारा के योगदान को भी कम करके नहीं आंका जा सकता। उन्होंने भी अपने मिजाज के विपरीत पलटवार के मूड में बल्लेबाजी की जिससे रोहित को अपने स्वाभाविक शॉट खेलने में मदद मिली।
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के 15 हजार रन पूरे
'हिटमैन' रोहित शर्मा ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बेहद खास उपलब्धि हासिल की। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15000 रन पूरे कर लिए।
रोहित 11 रन बनाते ही यह खास उपलब्धि हासिल की। साथ ही वह सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 8वें भारतीय खिलाड़ी बन गए। वहीं पारी के आधार पर 15 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले रोहित 5वें भारतीय खिलाड़ी हैं।
सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी-
- 34357 - सचिन तेंदुलकर
- 24064 - राहुल द्रविड़
- 23049* - विराट कोहली
- 18433 - सौरव गांगुली
- 17092 - एमएस धोनी
- 16892 - वीरेंद्र सहवाग
- 15593 - मोहम्मद अजहरुद्दीन
- 15005* - रोहित शर्मा
पारियों के आधार पर 15 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी
- 333 - विराट कोहली
- 356 - सचिन तेंदुलकर
- 368 - राहुल द्रविड़
- 371 - वीरेंद्र सहवाग
- 396 - रोहित शर्मा
- 400 - सौरव गांगुली
- 434 - मोहम्मद अजहरुद्दीन
- 452 - एमएस धोनी
रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड तोड़े (Rohit Sharma broke many records)
रोहित ने साल 2021 में 1 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। वह भारत की तरफ से ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इंग्लैंड की सरजमीं तीनो फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा रन ठोकने के मामले में हिटमैन ने राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने इंग्लैंड में यह 9वां शतक जड़ा है।
रोहित ने बतौर सलामी बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रनों के आंकड़े को भी पार कर लिया है। वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड में तीनों ही फॉर्मेट में बतौर ओपनर सेंचुरी लगाने वाले रोहित पहले विदेशी बैट्समैन भी बन गए हैं। रोहित ने मोईन अली की गेंद पर जोरदार सिक्स लगाकर अपने शतक पूरा किया।
यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में…
. 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहीं, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट, छत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी!…
यह वीडियो देखें-