कोरोना की तेजी ने बढ़ाई चिंता, छत्तीसगढ़ में मिले 186 नये मरीज, जानें, कुल सक्रिय मरीज

कोरोना की तेजी ने बढ़ाई चिंता, छत्तीसगढ़ में मिले 186 नये मरीज, जानें, कुल सक्रिय मरीज रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 186 नये मरीज मिले हैं। इस महीने का ये सर्वाधिक आंकड़ा है। बढ़ते मरीजों के साथ पॉजेटिविटी रेट भी बढ़ा है। मंगलवार को प्रदेश में पॉजेटिविटी रेट 1.30 प्रतिशत रहा है। वहीं अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज बढ़कर 851 हो गए हैं । बता दें कि प्रदेश में कुल 14 हजार 360 टेस्ट किये गए।  पिछले के 19 जिलों में आज 186 कोरोना के नये मरीज मिले हैं। वहीं 84 मरीज आज स्वस्थ्य हुए हैं। रायपुर और दुर्ग में आज भी सर्वाधिक मरीज मिले हैं। रायपुर में आज 46, जबकि दुर्ग में 47 नये मरीज मिले हैं। बिलासपुर में आज 21 नये कोरोना के केस आये हैं। बलौदाबादार में 16 और बेमेतरा में 14 मरीज मिले हैं। रायपुर अब एक्टिव केस बढ़कर 222 और दुर्ग में 170 हो गये हैं।