सीएम की कुर्सी के लिए उठापटक, फडणवीस राज्यपाल से मिले, सदन में फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग, शिवसेना मुश्किल में

सीएम की कुर्सी के लिए उठापटक, फडणवीस राज्यपाल से मिले, सदन में फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग, शिवसेना मुश्किल में मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी है। अब इसमें बड़ा नाटकीय मोड़ आ गया है। देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद फडणवीस ने राज्यपाल से फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग कर दी है। जोर देकर कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार के पास बहुमत नहीं है। बागी हो चुके विधायक भी शिवसेना का समर्थन नहीं कर रहे हैं। फडणवीस ने कहा है कि हमारी तरफ से राज्यपाल को एक चिट्ठी दे दी गई है। बागी विधायक कह रहे हैं कि उन्हें शिवसेना के साथ नहीं जाना है, वो महा विकास अघाडी को भी समर्थन नहीं दे रहे हैं।  ऐसे में राज्यपाल को तुरंत फ्लोर टेस्ट के आदेश देने चाहिए। उद्धव सरकार को बहुमत साबित करना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा है कि शिवसेना के इन विधायकों को धमकाया जा रहा है। राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उनके 40 शव गुवाहाटी से लौटाए जाएंगे। इसके अलावा, शिवसेना के अन्य नेता भी इसी तरह की धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में ज्यादा समय बर्बाद नहीं किया जा सकता है। अब देवेंद्र फडणवीस की टाइमिंग काफी मायने रखती है। उन्होंने कुछ घंटे पहले ही दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। उस मुलाकात में महाराष्ट्र की स्थिति पर मंथन हुआ है। उस मीटिंग के बाद फडणवीस सीधे महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मिलने पहुंचे और फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग कर दी। PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war