India vs Ireland: रोमांचक मैच, टी-20 में 225 रन बनाने के बावजूद भारत मुश्किल से जीती, जानिए कैसे...

India vs Ireland: रोमांचक मैच, टी-20 में 225 रन बनाने के बावजूद भारत मुश्किल से जीती, जानिए कैसे... स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच मंगलवार को बेहद रोमांचक मैच खेला गया। यह मुकाबल अंतिम ओवर तक गया। ज्यादा रन बनाने के बावजूद भारत मुश्किल से जीती। आखिरी ओवर के रोमांच के बदा आयरलैंड को 4 रनों से शिकस्त दी। इस तरह भारतीय टीम ने दो मैचों की टी20 सीरीज पर 2-0 से क्लीन स्वीप किया। दोनों मैच राजधानी डबलिन में खेले गए थे। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद दीपक हुड्डा ने 55 बॉल पर शतक जड़ा। उन्होंने 57 बॉल पर 104 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 9 चौके जमाए। इनके अलावा संजू सैमसन ने 42 बॉल पर 77 रनों की पारी खेली। उन्होंने भी 4 छक्के और 9 चौके जमाए। इन दोनों के बदौलत भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 225 रन बनाए।

17 रन नहीं बना सकी आयरलैंड

226 रनों के लक्ष्य के जवाब में आयरलैंड टीम ने कड़ी टक्कर दी। शुरुआत से ही मेजबान टीम हावी रही और आखिरकार 5 विकेट गंवाकर 221 रन बना लिए। आयरलैंड को आखिरी ओवर में 17 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम 12 रन ही बना सकी। आयरलैंड के लिए कप्तान एंड्रयू बलबर्नी ने 37 बॉल पर 60 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम में तीन बड़े बदलाव

मैच के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी प्लेइंग-11 में तीन बड़े बदलाव किए थे। दूसरे मैच से ओपनर ऋतुराज गायकवाड़, तेज गेंदबाज आवेश खान और स्पिनर युजवेंद्र चहल को बाहर कर दिया गया। उनकी जगह विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन, तेज गेंदबाज हर्षल पटेल और स्पिनर रवि बिश्नोई को जगह मिली। पिछले मैच में एक ओवर करने वाले उमरान मलिक को दोबारा मौका मिला। ऋतुराज गायकवाड़ फिट नहीं हैं। टीम इंडिया में राहुल त्रिपाठी और अर्शदीप सिंह को डेब्यू का मौका मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें और इंतजार करना होगा। वहीं, आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बलबर्नी ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया था। दोनों टीमों की टीम भारत की टीम  संजू सैमसन, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक। आयरलैंड की टीम  पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बलबर्नी (कप्तान), गेरेथ डेलेनी, हैरी टेक्टर, लॉरकैन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडेएर, एंडी मैकब्रिन, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल, कोनोर ऑलफर्ट।