यात्रीगण ध्यान दे : रेलव ने छत्तीसगढ़ की 8 ट्रेनें फिर रद्द की, देखिए सूची
यात्रीगण ध्यान दे : रेलव ने छत्तीसगढ़ की 8 ट्रेनें फिर रद्द की, देखिए सूची
रायपुर। रेलवे ने फिर छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेल अधिकारियों ने बताया कि संबलपुर रेलवे मंडल के अंतर्गत आने वाले टिटलागढ़-सीकीर सेक्शन में ट्रैफिक कम पावर ब्लाक का काम किया जाएगा। रेलवे ने इस काम को 7 से 17 जुलाई तक करने का निर्णय लिया है। इसके चलते पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस, बिलासपुर-त्रिरुपति एक्सप्रेस, रायपुर विशाखापट्टनम और बिलासपुर टिटलागढ़ एक्सप्रेस रद रहेंगी। वहीं, 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
रद्द होने वाली गाड़ियां
- रायपुर-विशाखापटनम-रायपुर स्पेशल एक्सप्रेस 7 से 17 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- त्रिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस 7, 10 तक और 14 जुलाई रद्द रहेगी।
- बिलासपुर-त्रिरुपति एक्सप्रेस 9, 12 और 16 जुलाई को रद्द रहेगी।
- पुरी-दुर्ग- पुरी एक्सप्रेस 11 से 17 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- टिटलागढ़-बिलासपुर-टिटलागढ़ स्पेशल एक्सप्रेस 7 से 17 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- रेलवे ने रैक के अभाव के कारण 29 और 30 जून को बरौनी से रवाना होने वाली गाड़ी 15231 बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस रद्द कर दिया है
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
- कुर्ला-पुरी एक्सप्रेस 10 जुलाई को बिलासपुर-ईब- संबलपुर होकर रवाना होगी।
- पुरी-कुर्ला एक्सप्रेस 12 जुलाई को संबलपुर-ईब-बिलासपुर होकर रवाना होगी।
- पुरी-सूरत एक्सप्रेस 10 जुलाई को संबलपुर-ईब-बिलासपुर होकर रवाना होगी।
- सूरत-पूरी एक्सप्रेस 12 जुलाई को बिलासपुर-ईब-संबलपुर होकर रवाना होगी।
- गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस आठ और 15 जुलाई को बिलासपुर-ईब-संबलपुर होकर रवाना होगी।
- पुरी- गांधीधाम एक्सप्रेस 11 और 18 जुलाई को संबलपुर-ईब-बिलासपुर होकर रवाना होगी।
- पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 6, 13 जुलाई को संबलपुर-ईब-बिलासपुर होकर रवाना होगी।
- अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस 8 और 15 जुलाई को बिलासपुर-ईब-संबलपुर होकर रवाना होगी।
- पुरी-अजमेर एक्सप्रेस सात, 11 और 14 जुलाई को संबलपुर-ईब-बिलासपुर होकर रवाना होगी।
- पुरी-अजमेर एक्सप्रेस सात, 12 और 14 जुलाई को बिलासपुर-ईब-संबलपुर से होकर रवाना होगी ।