जमीन के लिए रिश्ते का कत्ल: संपत्ति विवाद में कातिल बना छोटे भाई, टंगिया से सिर काट बड़े भाई की कर दी हत्या

जमीन के लिए रिश्ते का कत्ल: संपत्ति विवाद में कातिल बना छोटे भाई, टंगिया से सिर काट बड़े भाई की कर दी हत्या जांजगीर चांपा। संपत्ति विवाद के चलते बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना बुधवार सुबह की है। आरोपी ने लगातार टगिया से ताबड़तोड़ हमला किया, जिसके चलते उसे संभलने का मौका नहीं मिला और सिर धड़ से अलग हो गया। ग्रामीणों सी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छोटे भाई को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है। यह भी पढ़े- कन्हैयालाल की हत्या से उदयपुर में तनाव, प्रशासन ने लगाया धारा 144, जिलों में इंटरनेट सेवा बंद मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पिसौद ग्राम पंचायत में 63 वर्षीय बुजुर्ग जिलेराम साहू रहता है। आज सुबह वह अपने घर के पीछे बाड़ी में काम कर रहा था। तभी उसका 53 वर्षीय भाई दिलहरण साहू वहां पहुंचा। उसके हाथ मे कुल्हाड़ी थी। उसने सम्पति विवाद के चलते बड़े भाई के सर पर कुल्हाड़ी से तब तक वार किया जब तक कि वह मर नहीं गया। पुलिस ने आरोपी दिलहरण साहू को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि दोनों भाइयों के मध्य पूर्व में ही बंटवारा हो चुका था। बटवारें के बाद छोटे भाई दिलहरण ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी। जिसके बाद वह बड़े भाई जिलेराम साहू से उसके हिस्से की जमीन में बंटवारा मांगना शुरू कर दिया। दोनों भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे का मामला तहसील में भी चल रहा है। गांव वालों के PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war