फिर एक बच्चा बोरवेल में गिरा, प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे, सीएम ने रेस्क्यू ऑपरेशन

फिर एक बच्चा बोरवेल में गिरा, प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे, सीएम ने रेस्क्यू ऑपरेशन एक 5 साल का मासूम बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बच्चे को बारिश से बचाने के लिए ग्रामीणों ने बोरवेल के ऊपर एक छतरी बना दी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जमीन के लिए रिश्ते का कत्ल: संपत्ति विवाद में कातिल बना छोटे भाई, टंगिया से सिर काट बड़े भाई की कर दी हत्या घटना मध्य प्रदेश के छतरपुर ओरछा रोड थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को छतरपुर के नारायणपुरा निवासी अखिलेश यादव का 5 साल का दीपेंद्र यादव बोरवेल में गिर गया है। वह परिवार के साथ खेत पर गया था, जहां खेलते-खेलते वह बोरवेल में गिर गया। ये घटना दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मासूम दीपेन्द्र यादव 40 फीट की गहराई पर फंसा है। इधर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस की टीम भी यहां पहुंची है। बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है, लेकिन बारिश आने से इसमें परेशानी आ रही है। छतरपुर में बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर पर सीएम शिवराज सिंह संज्ञान लिया हैं। उन्होंने अफसरों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री और कलेक्टर छतरपुर से फोन पर चर्चा कर निर्देश दिए हैं कि बच्चे को शीघ्र निकालने की समुचित व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ की टीम को भी निर्देश दिया है कि वह घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे को निकालने का कार्य प्रारंभ करें। PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war