रायपुर में झमाझम बारिश, गाज गिरने से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रायपुर। राजधानी रायपुर में जोरदार बारिश हो रही है। लगातार डेढ़ घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। रायपुर में बहुत दिनों बाद इस तरह से वर्षा हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली है। वहीं ज्यादा पानी से नाली के गंदा पानी बाहर आ गया। लोगों के घरों में घुस गया। शहरवासी इस राहत के साथ आफत से परेशान है। क्लिक कर पढ़े- जमीन के लिए रिश्ते का कत्ल: संपत्ति विवाद में कातिल बना छोटे भाई, टंगिया से सिर काट बड़े भाई की कर दी हत्या इधर, जशपुर जिले में गाज की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में 2 लोग गंभीर हैं, जिन्हें सन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम बदलने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। फिर एक बच्चा बोरवेल में गिरा, प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे, सीएम ने रेस्क्यू ऑपरेशन इस दौरान साप्ताहिक बाजार में आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने से संजू राम 10 वर्ष निवासी कवई, विजय मिंज उम्र 55 वर्ष निवासी सन्ना और भिखना राम उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कोपा की मौत हुई है। वहीं दो घायलों को सन्ना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war