कोरोना वृद्धि से सरकार अलर्ट, फिर होगी सख्ती, सभी कलेक्टर को दिए ये निर्देश

कोरोना वृद्धि से सरकार अलर्ट, फिर होगी सख्ती, सभी कलेक्टर को दिए ये निर्देश रायपुर। देश में कोरोना के केस में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश में भी मरीजों की संख्या में तेजी आई। जिसे देखते हुए राज्य सरकार फिर से सख्ती की तैयारी में है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों व कलेक्टरों को जरूरी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। ज्यादा से ज्यादा जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हॉस्पिटल में जरूरी तैयारी करने कहा गया है, जिससे संक्रमण में वृद्धि होने पर तत्काल नियंत्रित किया जा सके। आने वाले समय में जो भी बड़े धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम व रैलियां होंगी, उनकी निगरानी के लिए कहा गया है।