सरकारी नौकरी : UPSC ग्रुप A पदों के लिए निकली भर्तियां, ये लोग कर सकते हैं आवेदन...

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है।  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ग्रुप A असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट और एग्रीकल्चरल इंजीनियर के 23 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 सितंबर 2021 से पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपने विषय में पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य UPSC  ने कुल 23 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. जिसमें असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट के 20, एग्रीकल्चर इंजीनियर (इंस्ट्रूमेंट)  के 1 और असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लांट पैथोलॉजी) के 2 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन सभी पदों पर आवेदन के लिए निर्धारित योग्यताएं अलग अलग हैं। उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

तीनों पदों के लिए  आयु सीमा

तीनों पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा तय की गई है। असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट अधिकतम आयुसीमा 30 वर्ष तो एग्रीकल्चतर इंजीनियर असिस्टेंट डायरेक्टर 33 और 35 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा तीनों पदों का पे स्केल भी अलग-अलग निर्धारित किया गया है। अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी आवेदक अधिकारिक नोटिफिकेशन में भी देख सकते हैं।  इस तरह करे अप्लाई  इन पदो के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 सितंबर रखी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी इस तिथि तक संघ लोक सेवा आयोग के अधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदक, चयन, भर्ती और पे स्केल से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन पर भी देख सकते हैं। आधिकारिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे   यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्तीपढ़िए डिटेल में यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहींपीएम मोदी ने मांगी लिस्टछत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी! यह वीडियो देखें-