सावन में कोरोना: कांवड़ यात्रा से पहले गाइडलाइन जारी, कांवड़ियों का टीकाकरण अनिवार्य, जानिए अन्य निर्देश रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामले ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। अब इसका असर भगवान जगन्नाथ रथयात्रा और सावन की कांवर यात्रा में दिखेगा। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि कुछ प्रदेशों और संघ शासित क्षेत्रों में कोरोना के मामले बढ़ते दिख रहे हैं। आगामी माह में धार्मिक यात्राओं और समारोहों की वजह से भीड़ बढ़ने की संभावना है। इस दौरान लाखों लोग राज्य के भीतर और बाहर आएंगे और जाएंगे। सैकड़ों किलोमीटर की यात्राएं करेंगे। कई जगह रुकेंगे, जिसकी व्यवस्था स्वयंसेवी और सामाजिक-धार्मिक संगठन करते हैं। इस भीड़ से कोरोना फैलने का खतरा है। कोरोना वृद्धि से सरकार अलर्ट, फिर होगी सख्ती, सभी कलेक्टर को दिए ये निर्देश कांवड़ियों का टीकाकरण अनिवार्य हो कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि कांवर यात्रा में भाग वालों का टीकाकरण अनिवार्य किया जाए। जिस व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, वह यात्रा में भाग न लें। जिलों में टीकाकरण का अभियान भी चलाया जा सकता है। आयोजनों से जुड़े लोग, वालिंटियर, पुलिस, प्रशासन के लोग, स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी बिना लक्षणों के होना और पूरी तरह वैक्सीनेटड होना जरूरी किया जाए। बुजुर्गों, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, क्रोनिक लंग, क्रोनिक लीवर, क्रोनिक किडनी की बीमारियों से जूझ रहे लोग डाक्टर की सलाह के बाद ही यात्रा में शामिल हों। यात्रा के मार्गों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। हेल्थ डेस्क बनाकर बचाव का इंतजाम करें। कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि कांवर यात्रियों के रुकने के लिए हवादार स्थान का चयन किया जाए। साफ-सफाई और दवाओं का छिड़काव किया जाए। सभी हवाई अड्डों और अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर कोरोना जांच की जाए। PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war