बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के खिलाफ राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाने में अपराध दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ धारा 153-ए और 505- ए – ख के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अवनेश पांडेय, सौमित्र मोहन मिश्रा और ब्राह्मण समाज के अन्य सदस्यों की शिकायत पर नंदकुमार बघेल के खिलाफ साम्प्रदायिक भावना को भड़काने और समाजिक माहौल खराब की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- पिता के बयान पर दुःख 

बता दें कि सोशल मीडिया में नंदकुमार बघेल की एक वर्ग विशेष के खिलाफ की गई टिप्पणी वायरल हो रही है। इस बात की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पिता के बयान पर दुःख जताई है। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया में यह बात कही जा रही है कि नंदकुमार बघेल पर इसलिए कार्यवाही नहीं होगी क्योंकि वे मुख्यमंत्री के पिता हैं।

किसी भी गलती पर माफी नहीं, वो मुख्यमंत्री के 86 साल के पिता ही क्यों न हो- भूपेश

भूपेश बघेल ने कहा कि एक पुत्र के रूप में मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी किसी भी ऐसी गलती को माफ नहीं किया जा सकता जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हो। उनकी सरकार सभी को एक ही दृष्टि से देखती है। उनकी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है फिर चाहे वो मुख्यमंत्री के 86 साल के पिता ही क्यों न हो। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1434431252547846144

नंदकुमार बघेल ने केस दर्ज होने के बाद व्यक्त किया खेद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी पर खेद व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया में किए पोस्ट में लिखा है कि मेरी किसी बात से किसी को आहत हुई है, तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। नंदकुमार बघेल ने इसका साथ अपने पोस्ट में लिखा है कि मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक लोगों केलिए जेल क्या जान देने के लिए तैयार हूं। जब तक जान है तब तक इनके हक के लिए लड़ते रहूंगा। यह भी पढ़े डी पुरंदेश्वरी के विवादित टिप्पणी, कहा- भाजपा के कार्यकर्ता पीछे मुड़कर थूकेंगे तो बह जाएगा कांग्रेस का मंत्रिमंडल, सीएम भूपेश का पलटवार, बोले- आसमान पर थूकोगे तो… यह भी पढ़े- ‘थूकने’ वाले बयान पर बवाल : डी पुरंदेश्वरी के बचाव में BJP, अजय चंद्राकर ने दी सफाई, कहा- पुरंदेश्वरी दक्षिण भारतीय, फूंक का उच्चारण हुआ गलत…  यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्तीपढ़िए डिटेल में यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहींपीएम मोदी ने मांगी लिस्टछत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी! यह वीडियो देखें-