कोयला कारोबारी के ठिकाने पर इनकम टैक्स की दबिश, खंगाले जा रहे दस्तावेज कोरबा। जिले के कोयला कारोबारी के ठिकाने में आयकर विभाग (आईटी) की टीम ने दबिश दी है। कारोबारी के दुरपा रोड के घर में टीम कार्रवाई कर रही है। दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को आयकर विभाग (Income tax department) ने कोरबा के कोल कारोबारियों के ठिकानों पर छापामारी की है। जानकारी के अनुसार, कोरबा के कोल कारोबारी हेमंत जायसवाल के दुरपा रोड के मकान को आईटी की टीम ने कब्जे में लिया है। ये मामला कोल साइडिंग की खरीदी को लेकर बताया जा रहा है। बहरहाल आईटी के रेड की खबर के बाद काले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अभी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।