बड़ा उलटफेर: देवेंद्र फड़णवीस नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री, शिवसेना नेता सीएम की लेंगे शपथ मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बड़ा उलट फेर हुआ है। बुधवार देर रात उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आज देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच अहम बैठक हुई। दोनों राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश किया। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद से ही कयास लग रहे थे देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने एकनाथ शिंदे से भी फोन पर बात की थी। लेकिन अब आज शाम एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस ने आज चौंकाने वाला ऐलान करते हुए कहा है कि एकनाथ शिंदे प्रदेश के नए सीएम होंगे। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के पास शिवसेना के ज्यादातर विधायकों का समर्थन है और भाजपा एवं 16 अन्य निर्दलीय विधायकों ने उन्हें समर्थन का फैसला लिया है। वह आज शाम को 7:30 बजे ही सीएम पद की शपथ लेंगे। यही नहीं उन्होंने कहा कि मैं कैबिनेट से ही बाहर रहूंगा। इसके बाद आने वाले समय में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।