आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में बदलाव, 1 जुलाई से खुलेगा इस समय पर सतअंजोर, बलौदाबाजार। शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्रीष्मकाल में बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकाल में 1 अप्रैल से 30 जून 2022 तक 8 बजे से 11 बजे तक संचालित करने के निर्देश थे। जिसे अब कल 1 जुलाई 2022 से 9ः30 बजे से 3ः30 बजे तक संचालित होगा। इसी समय में आंगनबाड़ी केन्द्र में हितग्राहियों को अब एकीकृत बाल विकास सेवाओं के सभी सेवाओं, हितग्राहियों को स्वास्थ्य एवं पोषण तथा गरम भोजन,कुपोषण की रोकथाम व बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु बच्चों,गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम् से लाभ दिया जाएगा। शासन द्वारा कोविड-19 से सुरक्षा के संबंध में राज्य सरकार तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश का पालन करते हुए समस्त सेवाओं हेतु आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन किया जाएगा। PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war