सर्चिंग पर निकले जवानों को मिली सफलता, पुलिस-नक्सली मुठभेड़, पांच लाख का एक इनामी नक्सली ढेर दंतेवाड़ा। जिले में डीआरजी जवानों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में पांच लाख के एक इनामी नक्सली को मार गिराया।दरअसल, दंतेवाड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कटेकल्याण के जंगलो में नक्सली जुटे हुए हैं, जिसकी बाद डीआरजी जवानों को आपरेशन के लिए भेजा गया था। दोपहर डेढ़ बजे के करीब कटेकल्याण के जंगलों में जवानों के पहुंचते ही नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी संभाला मोर्चा। मुठभेड़ में एक जवान मारा गया। मारे गए नक्सली की पहचान पांच लाख के इनामी नक्सली महंगू उर्फ ड़ेंगा, उर्फ देवा के रूप में की गई है। मौके पर और भी नक्सली मौजूद थे पर जवानों को भारी पड़ता देख जंगलो का फायदा उठा कर भागने में कामयाब हो गए। दंतेवाड़ा एसपी सिदार्थ तिवारी ने बताया मुठभेड़ बंद हो गई है,सर्चिंग की जा रही है। बता दें कि दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की कटेकल्याण एरिया कमेटी,मलांगिर एरिया कमेटी के साथ ही भैरमगढ़ एरिया कमेटी,गंगालूर एरिया कमेटी जिले में दहशत फैलती है और नक्सली वारदातों को अंजाम देती है,मलांगिर और कटेकल्याण एरिया दोनों कमेटी अब टूट चुकी हैं, कटेकल्याण क्षेत्र में इससे पहले भी मारजुम क्षेत्र में जवानों ने नक्सलियों को ढेर किया था। दंतेवाड़ा में लगातार नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन चलाया जा रहा है, नक्सलियों से दंतेवाड़ा में चलाए जा रहे लोनवर्रा टू अभियान के तहत समर्पण करने की पुलिस के द्वारा अपील भी की जा रही है,जिले में अब तक 600 के करीब नक्सली मुख्य धारा में लौट चुके हैं।