चार मौत से इलाके में सनसनी: सनकी ने दो मासूम बेटे और पत्नी की हत्या, फिर लगा ली फांसी

चार मौत से इलाके में सनसनी: सनकी ने दो मासूम बेटे और पत्नी की हत्या, फिर लगा ली फांसी दुर्ग। जिले में एक शख्स ने खौफनाक कदम उठा लिया। एक झटके में हंसता खेलता परिवार खत्म कर दिया। सनकी दो बच्चे के साथ अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी पिता ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। यह घटना उतई थाना क्षेत्र की है। इसकी सूचना मिलने के बाद दुर्ग के आला अधिकारी मौके पर है। बताया जा रहा है कि घटना आज रात 8 बजे की है। मृतक भोजराम साहू उमरपोटी ग्राम के साहू पारा का निवासी था, जो भिलाई स्टील प्लांट में ठेका श्रमिक था। आज दोपहर 1 बजे काम पर भोजराम गया हुआ था। काम से शाम में लौटने के बाद वो अपने पत्नी ललिता साहू और बच्चे प्रवीण साहू (3 वर्ष), डिकेश साहू (डेढ़ साल) के साथ घर पर ही था। रात 8 बजे के करीब जब पड़ोसियों को परिवार के एक भी सदस्य की आवाज नहीं सुनाई दी तो उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा। इस दौरान उनके होश उड़ गये। कमरे में दो बच्चे और उनकी मां का शव पड़ा हुआ था। साथ ही बच्चों के पिता का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया, जिसके बाद इसकी सूचना उतई थाना पुलिस को दी गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दुर्ग पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है। फिलहाल पुलिस को घटना स्थल से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं शव को देखकर आशंका लगाई जा रही हैं कि आरोपी पिता ने पहले अपने दो बच्चों की हत्या चार्जर के केबल से गला घोंटकर की फिर पत्नी की हत्या तकिया से की होगी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों का नाम भोजराज साहू, पत्नी ललिता साहू, पुत्र प्रवीण साहू 3 वर्ष, डिकेश साहू डेढ़ साल हैं। शुरुआती जांच में पता चला हैं कि दो दिन पहले ही पति पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया हैं कि परिवार के मुख्या ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया होगा। पुलिस मौके पर है और आसपास के लोगों से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।