छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण में तेजी, एक व्यक्ति की मौत, मिले 167 केस, जानें अपने जिले का हाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कल की तुलना में आज भी कोरोना के मरीज बढ़े हैं। रायपुर में आज भी कोरोना के चिंताजनक आंकड़े मिले हैं। जबकि संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, प्रदेश में आज कुल 167 मरीज मिले। रायपुर में कुल 55 नये केस आये हैं। वहीं दुर्ग में 33, बेमेतरा में 12, बिलासपुर में 12 मरीज मिले हैं। रायपुर में आज कोरोना से एक मौत हुई है।
वहीं 94 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज या रिकवर्ड हुए। आज 13 हजार 384 टेस्ट किये गए।
गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार भारत में 18819 नए मरीज़ मिले है। जबकि इस दौरान 39 लोगों की मौत हो गई। पिछले दिन से तुलना की जाए तो 30 फीसदी से ज्यादा केस बढ़ें है। बुधवार को भारत में वायरस संक्रमण के 14,506 नए मामले आए थे। जबकि 30 मरीजों की मौत हुई थी। एक्टिव मरीजों की संख्या अब एक लाख के पार पहुंच गई है।
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,957 नए मामले सामने आए, वहीं सात मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में ये जानकारी दी. संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 79,72,747 हो गए हैं और मृतक संख्या बढ़कर 1,47,922 हो गई है।
बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के नए मामलों में से 1,504 मामले मुंबई में सामने आए। राज्य में 25,735 लोगों का संक्रमण का उपचार चल रहा है। इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 3,482 नए मामले सामने आए थे और पांच मरीजों की मौत हुई थी।