अमरवती में केमिस्ट की धारदार हथियार से हत्या, नृपुर शर्मा के समर्थन में किया था पोस्ट

अमरवती में केमिस्ट की धारदार हथियार से हत्या, नृपुर शर्मा के समर्थन में किया था पोस्ट डेस्क। महाराष्ट्र के अमरावती में एक केमिस्ट की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि केमिस्ट ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 54 साल के केमिस्ट उमेश प्रहलादराव कोल्हे की 21 जून को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। यह घटना राजस्थान के उदयपुर में एक टेलर कन्हैयालाल की हत्या करने से एक हफ्ते पहले हुई थी।  घटना 21 जून को रात 10 बजे से 10.30 बजे के बीच हुई, जब उमेश अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान उमेश का बेटा संकेत और पत्नी वैष्णवी दूसरी बाइक से उनके साथ चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, उमेश जैसे ही महिला कॉलेज के गेट के पास पहुंचे, तो बाइक सवार दो लोगों ने पीछे से आकर उमेश का रास्ता रोक दिया। एक युवक बाइक से उतरा और उमेश की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया और मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ उमेश सड़क पर गिर गए. इसके बाद संकेत उसे अस्पताल ले गया जहां उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद संकेत की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई और 6 लोगों की पहचान की गई, जिनकी पहचान मुदसिर अहमद (22), शाहरुख पठान (25), अब्दुल तौफीक (24) शोएब खान (22), अतीब राशिद (22) और एक अन्य के रूप में हुई। सभी अमरावती के रहने वाले हैं।  पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया है जिसमें पूरी घटना कैद है। एसपी आरती सिंह ने कहा कि हत्या के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।