रथयात्रा में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर महासमुंद। जिले के सरायपाली में रथयात्रा के दौरान दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गया। हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद आरोप को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। रथयात्रा के दौरान शहर में बहुत भीड़ थी। इस दौरान दो गुटों में धक्का-मुक्की हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि विवाद मारपीट तक जा पहुंचा, जिसके बाद गुस्से में आकर चाकूबाजी कर सरायपाली के वार्ड 15 का निवासी मृतक दुष्यंत चौहान की हत्या कर दी। साथ ही इस विवाद में एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। मामले के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर देर रात तक मृतक के परिजनों और वार्डवासियों ने मुख्य सड़क को देर रात तक 4 घंटे चक्काजाम किया था। जिसके बाद सरायपाली पुलिस ने आरोपी युवक को रायगढ़ से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।