फर्जी दस्तावेजों से नौकरी, वन विभाग ने सहायक ग्रेड 3 को किया बर्खास्त, ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा का खुलासा

फर्जी दस्तावेजों से नौकरी, वन विभाग ने सहायक ग्रेड 3 को किया बर्खास्त, ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा का खुलासा  गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही। फर्जी दस्तावेज से नौकरी मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई है। खोडरी वन परिक्षेत्र में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 को बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई पेंड्रा रोड वन मंडलाधिकारी दिनेश पटेल ने की है।  दरअसल, परमेश्वर गुर्जर के खिलाफ वन विभाग में शिकायत की गई थी। विभागीय जांच करने के बाद यह पाया गया कि फर्जी दस्तवेजों के आधार पर उन्होंने वन विभाग में ये नौकरी हासिल की थी।  जानकारी के अनुसार, परमेश्वर गुर्जर के खिलाफ एमएस बेग संपादक प्रजा शक्ति और गौरीशंकर श्रीवास बिलासपुर ने सयुंक्त रूप से शिकायत की थी। इस शिकायत पर SDO पेन्ड्रा के द्वारा जांच टीम गठित कर विवेचना की गई। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1966 के नियम 10 (8) के तहत उन पर लगे आरोपों को सही पाते हुए सहायक ग्रेड 3 के पद से बर्खास्त कर दिया गया है।