सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा का समर्थन, युवक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा का समर्थन, युवक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को किया गिरफ्तार भिलाई। राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर दर्जी की हत्या कर दी गई। इस नृशंस हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश है। इस बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पोस्ट पर एक युवक को जान से मारने की धमकी दी है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित प्रेमी-प्रेमिका हैं और दोनों ने सगाई भी कर ली है। दोनों का इस्लाम के प्रति का झुकाव है। वे इस्लामिक रीति से ही विवाह भी करने वाले थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों आरोव् शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी कका नाम  कासिफ उर्फ कुणाल सेंद्रे (22) और उसकी मंगेतर रितिका भारती (20) हैं। कासिफ रायपुर गोलबाजार थाना क्षेत्र के अस्पताल वार्ड का निवासी है। वहीं रितिका रायपुर गोलबाजार क्षेत्र की निवासी है। आरोपियों ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने राजा जगत को इंस्टाग्राम पर धमकी दी थी। इन्होंने पुलिस को ये भी बताया कि उनका इस्लाम के प्रति उनकी आस्था है। वे दोनों उसी धर्म को मानने लगे हैं। समुदाय विशेष के लोगों से उनका बहुत ज्यादा संपर्क था। जब राजा जगत ने अपने इंस्टाग्राम पर नुपुर शर्मा का समर्थन किया तो उन्हें पहले धमकाया गया। इसके बाद उन्होंने अपने संपर्क के लोगों को इसके बारे में बताया। जिसके बाद उनके संपर्क के लोगों ने भी दोनों आरोपियों के फोन से ही धमकाया था। लेकिन, गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपने फोन से मैसेज करने वालों के नाम नहीं बताए। आरोपियों ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि वे लोग शिकायतकर्ता को मारने की योजना बना चुके थे। लेकिन, शिकायतकर्ता ने रायपुर आना छोड़ दिया था। इसलिए वे उसे नहीं मार सके। आरोपी कासिफ उर्फ कुणाल सेंद्रे सब्जी बेचता था। वहीं, रितिका भारती घर पर ही रहती थी। दोनों आरोपी के खिलाफ फोन पर धमकी देने की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। कुम्हारी थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों भागने की फिराक में थे, लेकिन उसके पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के मोबाइल से कुछ और लोगों ने भी मैसेज किया था। उनके नाम-पते पूछे जा रहे हैं।